प्राशासनिक

वैशाली: बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या 

शेयर करें:

वैशाली: बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या 

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिनांक 08.07.2026  को पुलिस को सूचना मिली कि कटरमाला बसीपुर रोड स्थित मधुपालन केंद्र के समीप एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव की पहचान कटरमाला बसीपुर निवासी नगीना सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टया पता चला है कि मृतक का एक ठेकेदार के साथ बकाया राशि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के क्रम में मृतक को सुनसान जगह पर बुलाकर गोली मार दी गई।

घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मामले के त्वरित और वैज्ञानिक अनुसंधान तथा अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट: NR इंडिया NEWS, वैशाली

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें