SP वैशाली ने किया सराय थाना का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

वैशाली। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने आज रात्रि सराय थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SP महोदय ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था तथा रात्रि गश्ती की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए सतर्कता बरतने, त्वरित कार्रवाई करने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SP ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति जवाबदेही बढ़ेगी।
NR इंडिया न्यूज़, वैशाली
