प्राशासनिक

धान की खेती को बढ़ावा देने खुद खेत में उतरीं वैशाली डीएम वर्षा सिंह, महिला किसानों के साथ की रोपनी।

शेयर करें:

धान की खेती को बढ़ावा देने खुद खेत में उतरीं वैशाली डीएम वर्षा सिंह, महिला किसानों के साथ की रोपनी।

हाजीपुर, वैशाली | धान की खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह आज खुद खेत में उतर गईं।
बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के खजबता गांव में डीएम ने महिला किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की बिचड़ा रोपनी की। कीचड़ में पैर रखकर जब डीएम ने हाथ में धान का पौधा लिया तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।
गांव की महिलाओं ने कहा – _”मैडम, आप हमारे साथ रोपनी किये, तो हमारा हौसला दोगुना हो गया।”_
किसी ने पहली बार महिला डीएम को खेत में धान रोपते देखा था।
### *डीएम का संदेश*
इस दौरान डीएम वर्षा सिंह ने कहा – _”किसान ही अन्नदाता है। जब तक हम उनकी मेहनत को नहीं समझेंगे, कृषि आगे नहीं बढ़ेगा। #Gen G को भी पढ़ाई के साथ-साथ किसान, खेत और खलिहान की समझ भी रखनी होगी।”_
### *कितना प्रभावशाली होगा यह कदम?*
कृषि विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि डीएम का खुद खेत में उतरकर रोपनी करना सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि कई स्तर पर प्रभावशाली होगा:
1. *किसानों का मनोबल बढ़ेगा:* जब जिले की सर्वोच्च अधिकारी खुद खेत में उतरती हैं, तो इससे किसानों को सम्मान महसूस होता है और वे आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।
2. *सरकारी योजनाओं पर भरोसा:* डीएम की मौजूदगी से किसान धान की सरकारी खरीद, बीज, खाद और सिंचाई योजनाओं को लेकर अधिक जागरूक होंगे।
3. *महिला सशक्तिकरण:* महिला डीएम द्वारा महिला किसानों के साथ रोपनी करने से ग्रामीण महिलाओं को खेती में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।
4. *युवाओं में कृषि के प्रति रुचि:* #Gen G के नाम पर डीएम ने युवाओं को भी संदेश दिया कि खेती को “बैकवर्ड” न समझा जाए। इससे पढ़े-लिखे युवा एग्री-बिजनेस और स्मार्ट फार्मिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
स्थानीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों की इस तरह की फील्ड विजिट से खेती में सरकारी उदासीनता की धारणा टूटती है और जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन तेज होता है।
डीएम की इस पहल से क्षेत्र में कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ी है और महिला किसानों का मनोबल भी दोगुना हुआ है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें