मुहर्रम के मद्देनज़र महनार अनुमंडल क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च।
शांति व सौहार्द का दिया गया संदेश।
फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने की शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील।
महनार वैशाली।मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर आज बुधवार की शाम स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया।
फ्लैग मार्च महनार अनुमंडल क्षेत्र के महनार शहर ,प्रखंड , सहदेई बुजुर्ग देसरी प्रखंडों के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। महनार की सरजमीं हमेशा अमन चैन आपसी सौहार्द और भाईचारे का रही है दोनों समुदायों के लोग मिल जुलकर जुलूस,पर्व त्यौहार मनाते आ रहे हैं उस परम्परा को कायम रखें अकीदत व मोहब्बत और गंगा जमुनी तहजीब की दिलकश नज़ारा पेश करें मुहर्रम हक व इंसाफ सच्चाई सब्र और त्याग कुर्बानी का पैगाम देता है। इस का ख्याल रखते हुए पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।
फ्लैग मार्च में महनार बीडीओ मुकेश कुमार सीओ प्रदीप कुमार नगर परिषद महनार गौरव कुमार एवं देसरी, सहदेई बुजुर्ग प्रखंडों के बीडीओ, सीओ सहदेई बुजुर्ग देसरी, चांदपुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
