एसडीओ अंकित कुमार ने देसरी प्रखंड के महादलित टोला का लिया जायजा।
महनार वैशाली। महनार अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार ने आज गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत देसरी प्रखंड के, जहांगीरपुर शाम , जफराबाद पंचायतों के महादलित टोले का जायजा लिया इस दौरान महादलित समुदाय के बीच अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा वितरण किया इस दौरान वहां की बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। मुआयना के दौरान पाया गया कि टोला में आवागमन के लिए पक्की गली तथा संपर्क पथ की जरूरत है।
मामले को संजीदगी से लेते हुए एसडीओ अंकित कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देसरी को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर पक्की गली/संपर्क सड़क के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।
एसडीओ के निर्देश के बाद महादलित टोला के लोगों में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं चांद पुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में जल निकासी की समस्या सामने आया जो मकान निर्माण के लिए पुलिया को बंद कर दिया था जिससे पानी निकासी अवरूद्ध हो गया जिस पर एसडीओ ने गृह स्वामी को बंद पुलिया को हटाने का निर्देश दिया गया आज अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार काफी व्यस्त नजर आए दफ्तर के कार्य और फिर जनहितैषी कार्यो निष्पादन के लिए गांव पंचायत पहुंचे और राशनकार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त की फिर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नया राशन कार्ड समय सीमा के अंदर कार्ड की प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश दिए ताकि लाभुकों नियमनुसार राशन कार्ड लाभ मिल सके।
