मोहर्रम पर शांति-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

वैशाली, 26 जून 2026।मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गोरौल थाना क्षेत्र के इनायत नगर, चकब्यास रोड, गोरौल-भगवानपुर एवं बहादुरपुर क्षेत्रों में सशस्त्र बल तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्यों एवं लाइसेंसधारी जुलूस आयोजकों से संवाद स्थापित कर पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा विधि के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

