पातेपुर के टेकनारी एवं मौदह पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, मंत्री लखेंद्र रौशन ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर( वैशाली )प्रखंड के टेकनारी और मौदह बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। दोनों जगहों पर पातेपुर विधायक सह बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान पहुंचे और शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
टेकनारी पंचायत भवन पर आयोजित शिविर की देखरेख स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की।
शिविर में मंत्री के अलावा एसडीओ महुआ विवेक चंद्र पटेल, डीएसपी संदीप कुमार, बीडीओ पातेपुर दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, बीएओ संजय कुमार, स्थानीय सरपंच सैयद इकबाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, असगर अली, संजय साह, कुमार गौरव, पूर्व मुखिया ललन सिंह, मुखिया राजेश पासवान शामिल हुए। सभी को मुखिया दिलीप सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मंत्री ने शिविर में घूम-घूम कर निरीक्षण किया और भारी संख्या में पहुंचे आवेदकों से स्वयं मिलकर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा _”शिविर का उद्देश्य है कि लोगों की समस्या उनके पंचायत में ही निपटारा कर दी जाए, ताकि जमीन, पेंशन, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।”_
इसके बाद मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन मौदह बुजुर्ग के शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया आशा देवी, सभी पदाधिकारी, हरिवंश सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, हम के प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष राम नाथ पटेल, संजय राम, मुखिया पति लक्ष्मी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
