केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित राजनीतिक हस्तियों ने दिवंगत उषा सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

हाजीपुर, वैशाली हाजीपुर स्थित सीढ़ी घाट रोड, ड्योढी परिवार के पूर्व लोक अभियोजक सह वैशाली व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता वीरेंद्र नारायण सिंह की अर्धांगिनी दिवंगत उषा सिंह का श्रद्धांजलि समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं न्यायिक क्षेत्र की हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में भारत सरकार के मंत्री एवं हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने दिवंगत उषा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “श्रीमती उषा सिंह एक मिलनसार और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। उनका जाना पूरे ड्योढी परिवार और हाजीपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।”
इस मौके पर वैशाली के पूर्व सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रमा सिंह, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री एवं महुआ विधायक संजय कुमार सिंह, गन्ना विकास मंत्री संजय पासवान, हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह, मंत्री रमा निषाद, राजापाकर से कांग्रेस की पूर्व विधायिका प्रतिमा कुमारी दास सहित कई गणमान्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
*परिवारजन एवं अन्य उपस्थित:*
परिवार की ओर से जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष व सरपंच विनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता विकास कुमार लाल सिंह, विशाल कुमार मुन्ना, कुमार सिद्धार्थ, अधिवक्ता जितेंद्र नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, आमोद कुमार सिंह सहित ड्योढी परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
इसके अलावा कांग्रेस नेता संजय मिश्रा, जिला परिषद सदस्य मनीष कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
बताते चलें कि उषा सिंह के निधन के उपरांत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संदेश भेजकर गहरी संवेदना व्यक्त की थी।
