मारपीट कर पति पत्नी को किया घायल, मिल रही धमकी


आपसी विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुई हुई मारपीट में पति-पत्नी को घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया।
यह घटना सोमवार को महुआ थाना के चकदारा गांव में घटी। उक्त गांव निवासी विपिन राय और उनकी पत्नी रूबी देवी पर हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल के द्वारा दिए आवेदन पर आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस द्वारा उसे बाद में छोड़ दिया गया। जिससे आवेदक डरे सममे है। आवेदक द्वारा बताया जा रहा है कि दबंगो के डर से वह भागा फिर रहा है। उसे धमकी भी मिल रही है। आवेदक पति-पत्नी का इलाज हाजीपुर सदा अस्पताल में किया गया।
