वैशाली जिले के महनार अनुमंडल से एक खबर ने लोगों को भावुक कर दिया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के तेज तर्रार अधिकारी SDO नीरज सिन्हा जी का तबादला बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल में हो गया है।
नीरज सिन्हा ने 3 साल पहले महनार में योगदान दिया था। इस दौरान उनकी नरम दिल, मृदुभाषी और मिलनसार छवि ने हर किसी का दिल जीत लिया। अमीर हो या गरीब, छोटा हो या बड़ा – उनका दरवाजा हर फरियादी के लिए खुला रहता था। समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तुरंत समाधान करते थे।
कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने, विकास कार्यों में तेजी लाने और आम जनता की सेवा में वे हमेशा सक्रिय रहे।
अब उनकी जगह अंकित कुमार महनार के नए SDO के रूप में पदभार संभालेंगे।
तबादला सरकारी नियमों के तहत हुआ है, लेकिन महनार के लोग अपने इस जनसेवक को इज्जत और कद्र के साथ हमेशा याद रखेंगे।
हम दुआ करते हैं कि नीरज सिन्हा साहब जहां भी रहें, इसी ईमानदारी और लगन से जनता की सेवा करते रहें।
रिपोर्ट: NR इंडिया NEWS, महनार, वैशाली
