महनार थाना पुलिस ने तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है
महनार – महनार थाना पुलिस ने तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सभी आरोपितों पर चोरी,छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।बताया गया कि दो दिन पूर्व महनार में हुई चोरी की घटना में भी इनकी संलिप्तता है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक,एक खिलौना पिस्टल,छर्रा तथा चोरी की वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।इस संबंध में बुधवार को महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुय बताया कि कुछ दिन पूर्व महनार स्टेशन रोड स्थित मिथलेश कुमार की किराना दुकान में चोरी हुई थी।दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टांडा चौरी निवासी मनोज झा के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर इशाकपुर टेक निवासी राजदेव राय के पुत्र विकास कुमार तथा रघुनंदन कुमार उर्फ कारू को भी गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक खिलौना पिस्टल बरामद किया गया।सख्ती से पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।उनकी निशानदेही पर चोरी के समय पहने गए कपड़े भी झाड़ियों से बरामद किए गए।
एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी दोबारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।बीती रात भी वे समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र की ओर छिनतई की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।बताया कि पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।एसडीपीओ ने कहा कि हाल के दिनों में खिलौना हथियार का इस्तेमाल कर अपराध करने की घटनाएं बढ़ी हैं।ऐसे मामलों में पुलिस अपराध की प्रकृति के अनुसार कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।चोरी के दूसरे दिन ही आरोपितों की गिरफ्तारी होना पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
