राधे कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय पानापुर स्थित श्री गजेंद्र मोक्ष राधे कृष्ण मंदिर पर शुक्रवार की शाम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई।
यहां मंदिर पर महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और उनका अखंड जाप किया। वहीं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने दीए जलाकर भगवान की आरती उतारी और घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की।
