Nasim Rabbani

NR इंडिया न्यूज़ | वैशाली महनार में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद

शेयर करें:

NR इंडिया न्यूज़ | महनार, वैशाली

महनार में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद

नमस्कार, NR इंडिया न्यूज़ में आपका स्वागत है। वैशाली जिले के महनार अनुमंडल क्षेत्र से खबर है जहां ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार अकीदत, एहतराम और आपसी भाईचारे के साथ अमन-चैन के माहौल में मनाया गया।

 ईदगाह में नमाज़, लोग गले मिलते हुए, प्रशासन की मौजूदगी

महनार, सहदेई बुजुर्ग और देसरी – तीनों प्रखंडों में सुबह सवेरे से ही मुस्लिम समुदाय के छोटे-बड़े लोग नए साफ-सुथरे कपड़े पहन, आंखों में सुरमा और खुशबू लगाकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे। नमाज़ के बाद देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

फिर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कुर्बानी को हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम के अल्लाह के प्रति समर्पण की याद के तौर पर अदा किया गया।

 प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह पर


त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। SDM नीरज सिन्हा, SDPO प्रवीण कुमार, CO अमर कुमार सिन्हा, राजस्व अधिकारी पूजा राय, EO राकेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी गौरव कुमार और थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ महनार शहर के खाकी बाबा मजार के पास ईदगाह पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी और पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

महनार अनुमंडल में बकरीद का पर्व प्रशासन और जनता के बेहतर तालमेल से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। NR इंडिया न्यूज़ के लिए महनार से अशरफ वैशालवी की रिपोर्ट।

अगर आपको हमारी खबर पसंद आई हो तो खबर को सब्सक्राइब करें और कमेंट में बताएं महनार से आपके क्या हालात हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें