पांचवीं पुण्यतिथि पर पूर्व मुखिया राजेश्वर राय को किया याद

दिवंगत पूर्व मुखिया की पांचवीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके निवास स्थान गोरीगामा में मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आचार्यों ने वेद मंत्र से शांति पाठ किया।
बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्व राजेश्वर राय को याद करते हुए उनके अनुज और जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भैया व्यक्तित्व के धनी थे और हमेशा समाज सेवा से जुड़े रहे। इंस्टीट्यूशन के आरती राय, सार्थक कुमार, दिवंगत पूर्व मुखिया के पुत्र रत्नेश कुमार, वधु, पत्नी, भतीजा मयंक कुमार, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
