Nasim Rabbani

वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण ने ‘स्मरण उदन्त मार्तण्ड सम्मान 2026″ प्राप्त कर बिहार का मान बढ़ाया

शेयर करें:

वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण ने ‘स्मरण उदन्त मार्तण्ड सम्मान 2026″ प्राप्त कर बिहार का मान बढ़ाया

हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली /200 वर्ष पूरा होने पर 30 मई को कोलकाता गर्ल्स कॉलेज में हुआ यह भव्य समारोह

हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्षों के समारोह का साक्षी बने बिहार के जाने- माने पत्रकार शशि भूषण l पत्रकारिता के इस गौरवशाली वर्ष को कोलकाता के कोलकाता गर्ल्स कॉलेज में सार्क देशों के पत्रकारों का सबसे सक्रिय संगठन सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडियन चैप्टर एवं भारतीय हिन्दी प्राध्यापक परिषद के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं स्मरण उदन्त मार्तण्ड सम्मान समारोह 2026 में सार्क देशों में अपनी मातृभाषा एवं मानवाधिकार पत्रकारिता के लिए चर्चित बिहार के वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण कुमार को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई पत्रकारों को भी सम्मान दिया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्राध्यापक और एकलव्य विद्वान प्रो. शंभू नाथ तिवारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ अध्यापिका और शार्क जर्नलिस्ट फोरम केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. अस्मिता मिश्र,भारतीय हिन्दी प्राध्यापक परिषद के महासचिव प्रो. संजीव दुबे सहित देश-विदेश के लगभग 100 पत्रकार प्राध्यापक साहित्यकार एवं शिक्षाविद उपस्थित थे l अगस्त अतिथियों का स्वागत कोलकाता गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर सत्य उपाध्याय ने किया जबकि मंच का संचालन साथ जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध सुधांशु ने किया l
डॉ कुमार के बारे में ज्ञातव्य है कि अभी इसी वर्ष श्रीलंका की सबसे चर्चित संस्था साउथ एशिया कोलैबोरेशन फाउंडेशन द्वारा दक्षिण एशिया के भारत नेपाल बांग्लादेश भूटान श्रीलंका जैसे देशों में जर्नलिज्म लीडरशिप के लिए बिहार के पत्रकार शशि भूषण कुमार को “South Asia Hero Award 2026” दिया गया है। वहीं वर्ष 2025 में नेपाल के मातृभाषा पत्रकारिता के जनक धर्मादित्य धर्माचार्य जी के नाम से सार्क देशों में मातृभाषा पर असाधारण कार्यो के लिए डॉ शशि भूषण जी को “धर्मादित्य धर्माचार्य अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मान-2025” दिया गया था। इसके अलावा थाइलैंड एवं मॉरिशस जैसे देशों के साथ साथ कई सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं l

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें