Nasim Rabbani

पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पटना से महुआ के पकड़ी में आते ही परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करें:

पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पटना से महुआ के पकड़ी में आते ही परिजनों में मचा कोहराम
महुआ। रेणु सिंह

बाइक से पटना जा रहे दंपति को ट्रक ने घक्का मार दिया। जिसमें पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार की पूर्वाहन हाजीपुर पटना सड़क पर गांधी सेतु के अंतिम छोर गायघाट के पास घटी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव यहां गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक करीब 32 वर्षीय मंजय कुमार महुआ थाना के फतेहपुर पकड़ी वार्ड संख्या 02 निवासी पलटन सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि मंजय अपने ससुराल महुआ के पानापुर से पत्नी आरती देवी को लेकर कम से पटना जा रहा था। वह गांधी सेतु जैसे ही पार किया कि ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक चला रहे मंजय की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि पत्नी आरती दूर फेंका जाने के कारण वह घायल हो गई। यह मनहूस घटना की सूचना परिजनों को मिली और वह दौरे-दौरे पटना पहुंचे। जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को लेकर शाम में यहां पकड़ी गांव पहुंचे। जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पत्नी और दो बच्चे का बुरा हाल:
मंजय की मौत से पत्नी आरती का रो रोकर बुरा हाल था। वह घायल अवस्था में भी पति के शव पर विलाप कर रही थी। अब उसे कौन देखेगा, कौन उसका सहारा होगा। दो छोटे बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री का पालनहार कौन होगा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामानंदन सहनी ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है। घटना से एक परिवार उजर गया। मृतक के परिजनों पर तो दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। घटना से दुखी गांव के लोग दोनों शाम चूल्हे नहीं जलाए। घटना से सभी गमगीन थे। गांव के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए शाम में हाजीपुर ले गए।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें