देश

*महुआ में कृषि रथ पहुंचा, किसानों को मिली खरीफ योजनाओं की पूरी जानकारी*

शेयर करें:

*महुआ में कृषि रथ पहुंचा, किसानों को मिली खरीफ योजनाओं की पूरी जानकारी*
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार


महुआ (वैशाली)
महुआ प्रखंड क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा संचालित खरीफ महा अभियान के तहत किसानों को खरीफ फसल से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि रथ पहुंचा। कृषि रथ ने कन्हौली बिशनपरसी, समसपुरा तथा कदम चौक सिंघाड़ा – इन तीन स्थानों पर रुककर किसानों को जागरूक किया।
कृषि रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती, बीज वितरण, अनुदान, फसल सुरक्षा, आधुनिक कृषि तकनीक तथा सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और समय पर आवेदन करने की अपील की। कृषि विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों और सरकारी सुविधाओं से जोड़कर खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है।
किसानों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और जानकारीपूर्ण बताया। कई किसानों ने मौके पर ही योजना से जुड़ी जानकारी ली और आवेदन प्रक्रिया समझी ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें