देश

महुआ में जगह-जगह उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस

शेयर करें:

महुआ में जगह-जगह उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस

12वा विश्व योग दिवस रविवार को महुआ में जगह-जगह उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। विश्व योग दिवस को लेकर विभिन्न संस्थाओं, योग गुरुओं और संगठनों ने कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया।
यहां कन्हौली कुतुबपुर स्थित एक निजी स्कूल पर आरोग्य भारती के द्वारा योग दिवस कार्यक्रम को संचालित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, युवती और बच्चों ने योगभ्यास किया।

यहां पर अभय कुमार आर्य के द्वारा प्राणायाम से लेकर विभिन्न भांति की योग कराकर लोगों को करो योग रहो स्वस्थ का मंत्र दिया गया। गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में गायत्री परिवार के द्वारा योग दिवस मनाया गया। महुआ में मृत्युंजय सिंह, सुनील कुमार, प्रो अरुण, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। परई निजी विद्यालय पर अजय भूषण दिवाकर के नेतृत्व में लोगों को योग की जानकारी दी गई। गोविंदपुर, सिंघाड़ा में अजीत कुमार आर्य, रमैया सिंह, धीरू कुमार सिंह योग गुरु मिथुन सिंह के नेतृत्व में लोगों योगाभ्यास कराया गया। सिंहराय पूर्वी स्कूल पर सुजाता कुमारी, विजय कुमार, पर सोनिया शिव मंदिर पर डॉ अजय, आरके डेयरी कढनिया में रंधीर कुमार के नेतृत्व में, भाजपा के विभिन्न मंडलों सहित अन्य जगहों पर लोगों ने उत्साह पूर्वक योग किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें