देश

रक्तदान कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस

शेयर करें:

रक्तदान कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस

कांग्रेस के वरिष्ठ और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का 56वा जन्मदिवस शुक्रवार को कांग्रेसियों द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जीवनदान के लिए रक्तदान किया।
महुआ के बायपास रोड विष्णु चौक स्थित एक निजी अस्पताल पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मो अनवर के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्म दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें एक दर्जन लोगों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति समर्पण का मिसाल पेश किया। इस मौके पर पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र के जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित, महुआ नप के सभापति नवीन चंद्र भारती, पार्षद अजीत कुमार अनु, राजू वारसी, चंदन पासवान, विभा यादव, फैयाज, तरुण राम, राजन पासवान आदि उपस्थित थे।.

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें