देश

हाजीपुर के टैगोर स्कूल में पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

शेयर करें:

हाजीपुर के टैगोर स्कूल में पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

हाजीपुर शहर के मेदिनिमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में आध्यात्मिक विश्व गुरु स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया l सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया और अपने वक्तव्य में कहा किप्रत्येक वर्ष 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि (महासमाधि दिवस) मनाई जाती है।  4 जुलाई 1902 को पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में उन्होंने अपना अंतिम समय बिताया था। वे 19वीं सदी के महान आध्यात्मिक संत, वेदांत दर्शन के प्रचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।पेरू में उनके विचारों, योग और हिंदू दर्शन की विचारधारा को ‘रामकृष्ण मिशन’ (RamaKrishna Mission) के माध्यम से जाना और समझा जाता है। भारत से दूर होने के बावजूद, पेरू जैसे लैटिन अमेरिकी देशों में उनके ‘उठो, जागो और लक्ष्य तक रुको मत’ जैसे ओजस्वी विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उसके बाद बारी बारी से सभी शिक्षक एवं शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विवेकानंद के उपदेशों को स्कूल के बच्चों को बताया l इस कार्यक्रम में उसभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित रहेl

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें