देश

बनारसीपुर में श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, दी रूपम झा को श्रद्धांजलि*

शेयर करें:

*बनारसीपुर में श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, दी रूपम झा को श्रद्धांजलि*


रिपोर्ट: सुधीर मालाकार

महुआ (वैशाली)
महुआ प्रखंड क्षेत्र के बनारसीपुर गांव में सोमवार को छात्र जद यू जिलाध्यक्ष अमित कुमार झा के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह शामिल होकर सुनील झा की धर्मपत्नी दिवंगत रुपम झा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मंत्री का काफिला जैसे ही बनारसीपुर पहुंचा, सुनील झा, पहलवान, रंजीत झा, मोहन झा, विनय कुमार ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, शिक्षक संदीप कुमार, शिक्षक रौशन झा, आलोक जयसवाल, मोहन सिंह, शशिकांत सिंह, राकेश कुमार झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
मंत्री संजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा _”रुपम झा का असमय चला जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। सुख-दुख में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है। अमित कुमार झा एवं परिजनों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में मैं परिवार के साथ हूं।”_
श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्व. रुपम झा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें