देश

वैशाली के दिहाड़ी मजदूर की तमिलनाडु में छत से गिरकर मौत

शेयर करें:

वैशाली के दिहाड़ी मजदूर की तमिलनाडु में छत से गिरकर मौत
रिपोर्ट : रेणु सिंह, महुआ वैशाली 

तमिलनाडु के तिरुपुर में महुआ अनुमंडल के दिहाड़ी मजदूर की मौत छत से गिरकर हो गई। यह मनहूस खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छाया है। घटना से गमगीन गांव के लोग सोमवार के दोनों शाम चूल्हा नहीं जलाया।
मृतक 36 वर्षीय नरेंद्र कुमार महुआ अनुमंडल के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत भलुई पचुई निवासी स्व राजा राय का पुत्र था और वह अभी कुंवारा था। बताया जा रहा है कि वह 15 वर्षों से तिरुपुर में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता था। बीते शनिवार की रात कंपनी के ही चार मंजिला छत पर सोया था। जहां से वह नीचे गिर पड़ा। रविवार को सुबह लोगों ने उसे दिखा तो उठाकर अस्पताल ले गए। जहां उसकी दोपहर में मौत हो गई। के नाना कुशहर निवासी हंसलाल राय ने बताया कि नरेंद्र गरीबों के कारण तिरुपुर में मजदूरी कर घर परिवार को चलाता था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि कमाने को लेकर वह बीते 5 वर्षों से घर भी नहीं आया था। इस बीच उसकी मौत की सूचना घर वालों को मिली। मृतक दो भाई और दो बहन में तीसरे स्थान पर था। युवक की मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें