बिहार के वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण कुमार होंगे स्मरण उदन्त मार्तण्ड सम्मान 2026 से कोलकाता में सम्मानित
हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष पूरा होने पर 30 मई को होगा यह भव्य समारोह
*अंतरराष्ट्रीय विचार सभा रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ में भी डॉ कुमार विश्व के देशों के लिए अहिंसा और शांति पर रखेंगे अपने मूल्यवान विचार*
30 मई 2026 हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्षों का साक्षी बनने जा रहा है। पत्रकारिता के इस गौरवशाली वर्ष को कोलकाता के कोलकाता गर्ल्स कॉलेज में सार्क देशों के पत्रकारों का सबसे सक्रिय संगठन सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडियन चैप्टर एवं भारतीय हिन्दी प्राध्यापक परिषद के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं स्मरण उदन्त मार्तण्ड सम्मान समारोह 2026 में सार्क देशों में अपनी मातृभाषा एवं मानवाधिकार पत्रकारिता के लिए चर्चित बिहार के वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण कुमार को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता से प्रकाशित पहले हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तंड” के साथ हिंदी पत्रकारिता का शुभारंभ हुआ। इसी ऐतिहासिक दिन के 200 वर्ष पूरा होने पर यह आयोजन किया जा रहा है। डॉ कुमार 31 मई को एतिहासिक जगह रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विचार सभा में शामिल होकर रखेंगे अपने वैशाली के भगवान महावीर और बुद्ध के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को अपने ऊर्जावान स्वरों में अपने अंदाज में बहुमूल्य विचार। वहीं 01 जून को वैशाली इंटरनेशनल विद्यापीठ एवं मानवाधिकार टुडे के द्वारा विद्यापीठ के संस्थापक व मानवाधिकार टुडे के संपादक डॉ शशि भूषण कुमार जी के निर्देशन में कोलकाता की सुप्रसिद्ध कवियित्री डॉ उर्वशी श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित होगा अन्तरराष्ट्रीय सम्मान समारोह जिसमें 51 पत्रकारों, साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों को दिया जाएगा “तेज प्रताप चौहान अंतराष्ट्रीय सम्मान 2026” एवं “पद्मभूषण पंडित राहुल सांकृत्यायन शिक्षा विरासत सम्मान 2026”
डॉ कुमार के बारे में ज्ञातव्य है कि अभी इसी वर्ष श्रीलंका की सबसे चर्चित संस्था साउथ एशिया कोलैबोरेशन फाउंडेशन द्वारा दक्षिण एशिया के भारत नेपाल बांग्लादेश भूटान श्रीलंका जैसे देशों में जर्नलिज्म लीडरशिप के लिए बिहार के पत्रकार शशि भूषण कुमार को “South Asia Hero Award 2026” दिया गया है। वहीं वर्ष 2025 में नेपाल के मातृभाषा पत्रकारिता के जनक धर्मादित्य धर्माचार्य जी के नाम से सार्क देशों में मातृभाषा पर असाधारण कार्यो के लिए डॉ शशि भूषण जी को “धर्मादित्य धर्माचार्य अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मान-2025” दिया गया था। इसके अलावा थाइलैंड एवं मॉरिशस जैसे देशों के साथ साथ कई सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं l
