शीर्षक: मुंबई में सजी ईद की महफिल, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

मुंबई: ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर शेख फाउंडेशन और 3एम इंटरप्राइजेज ने साकीनाका स्थित होटल हॉलिडे इन में भव्य ईद डिनर दावत का आयोजन किया। समाजसेवी मुश्ताक शेख की मेजबानी में हुई इस महफिल में मुंबई की नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और देशहित की दुआएं कीं।
अशफाक शेख, मुश्ताक शेख और शेख फाउंडेशन के ट्रस्टियों के नेतृत्व में सजे इस आयोजन को सफल बनाने में युवा अध्यक्ष वकार शेख और स्टूडेंट विंग अध्यक्ष मोइन शेख ने अहम भूमिका निभाई।
इस गरिमामयी शाम में दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, पूर्व विधायक वारिस पठान, विधायक दिलीप लांडे, कॉर्पोरेटर सोमनाथ सांगले, मुफ्ती मंज़ूर ज़ियाई, एडवोकेट शाहबाज़ खान, डॉ. साबिर सैयद, अभिजीत राणे, साजिद पटेल, फारूक कलाडिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेहमानों ने एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हुए देश की तरक्की, अमन और सामाजिक सौहार्द के लिए दुआ की। गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक ने महफिल को खास बना दिया।
दिलशाद एस. खान ने शेख फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और रिश्तों को मजबूत करते हैं। उपस्थित लोगों ने आयोजकों को बधाई देकर भविष्य में भी ऐसी एकजुटता वाली महफिलों की उम्मीद जताई।
