देश

​वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की जंदाहा प्रखंड इकाई की बैठक संपन्न, नई कमेटी का हुआ गठन

शेयर करें:

​वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की जंदाहा प्रखंड इकाई की बैठक संपन्न, नई कमेटी का हुआ गठन

​जंदाहा/वैशाली (14 जून 2026): वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ (महुआ अनुमंडल) के अंतर्गत जंदाहा प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मुकुंदपुर भाथ निवासी पूर्व सैनिक सुबोध कुमार सिंह के निजी आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अरुण सिंह ने की तथा मंच संचालन भीम सिंह द्वारा किया गया।
​बैठक के प्रथम सत्र में संघ का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई और संगठन में उनका आदरपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि के रूप में जिला महासचिव सुमन कुमार एवं कार्यालय सचिव जय प्रकाश नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा
​संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महुआ अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने सर्वसम्मति से जंदाहा प्रखंड इकाई के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जो निम्नलिखित हैं:
​अध्यक्ष: श्री अनुरोधन कुमार सिंह
​उपाध्यक्ष: श्री रणजीत कुमार गुप्ता
​सचिव: श्री विजेंद्र गुप्ता
​मीडिया सलाहकार: श्री संजय कुमार
​पूर्व सैनिकों के कल्याण और सुविधाओं पर विमर्श
​बैठक के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से ECHS (स्वास्थ्य योजना), डीएसपी (डिफेंस सैलरी पैकेज) खाता तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में भगवानपुर प्रखंड के अध्यक्ष मनोज कुमार तथा सचिव अभय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा के अंत में सुबोध कुमार सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।
​शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
​सभा के समापन के उपरांत देश के अमर शहीदों को याद किया गया। हाल ही में जोरहाट में हुई विमान दुर्घटना में शहीद हुए वायुसेना के पांच वीर योद्धाओं की आत्मशांति के लिए उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा।
​इसके साथ ही, ‘गलवान के बलवान’ अमर शहीद जय किशोर सिंह की छठी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस गरिमामयी और भावुक क्षण में शहीद के पिता श्री राजकपूर सिंह जी भी उपस्थित थे।
​बैठक का समापन “भारत माता की जय” और “अमर शहीद जय किशोर सिंह अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।
​भवदीय,
​मुन्ना कुमार
अध्यक्ष, महुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ,
सह सदस्य, अनुश्रवण समिति (सैनिक कल्याण),
महुआ अनुमंडल, जिला- वैशाली (बिहार)।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें