Uncategorized

पटना सिटी अंचल में मनमानी: कर्मचारी और राजस्व अधिकारी की रिपोर्ट के बाद भी CO चंदन कुमार के पास फाइलें पेंडिंग, आवेदक परेशान

शेयर करें:

 

पटना सिटी अंचल में मनमानी: कर्मचारी और राजस्व अधिकारी की रिपोर्ट के बाद भी CO चंदन कुमार के पास फाइलें पेंडिंग, आवेदक परेशान

 

पटना | 26 जून 2026

पटना। पटना सिटी अंचल कार्यालय में राजस्व मामलों के निष्पादन में हो रही देरी से आवेदकों में भारी असंतोष है। आवेदकों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी एवं राजस्व अधिकारी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी कई फाइलें अंचलाधिकारी चंदन कुमार के पास लंबे समय से लंबित पड़ी हैं।

जानकारी के अनुसार, कई आवेदनों में जांच और प्रतिवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके अंतिम आदेश जारी नहीं होने से आवेदकों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन भी प्रभावित हो रहा है।

पीड़ित आवेदकों ने कहा कि अंचलाधिकारी चंदन कुमार की मनमानी के कारण आम जनता को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है। लोग दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी समेत अन्य जरूरी कामों के लिए महीनों से भटक रहे हैं।

आवेदकों ने जिला प्रशासन से मामले की समीक्षा कर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि राजस्व सेवाएं समयबद्ध तरीके से मिलनी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिले।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें