चीनी में मूल्य वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई का प्रतिपदा मार्च
चीनी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई के द्वारा शुक्रवार को यहां प्रतिवाद मार्च निकालकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर खाद्य पदार्थों के मूल्य पर नियंत्रण नहीं होने को लेकर कटघरे में खड़ा किया।
पार्टी के जिला सचिव ललित कुमार घोष के नेतृत्व में यह प्रतिवाद मार्च यहां फूदेनी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से निकलकर पातेपुर रोड बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा। जहां पर सभा की गई और केंद्र सरकार को खाद्य पदार्थों के मूल्य पर नियंत्रण नहीं होने को लेकर सवाल खड़ा किया गया। यहां पर सभा को संबोधित करते हुए श्री घोष ने कहा कि एक महीने के अंदर चीनी पर प्रति किलो 25 रुपए की बढ़ोतरी होना सरकार के विफलता को दर्शाता है। इसके साथ ही सरसों तेल, प्याज सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों पर लगातार हो रहे मूल्य वृद्धि पर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में प्याज की कीमत दुगनी हो गई है। मूल वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं सरकार की खिंचाई की। प्रतिवाद मार्च में पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।
