*मानवाधिकार संगठन ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा- गरीबों का हो रहा आर्थिक शोषण*
*रिपोर्ट: सुधीर मालाकार*
हाजीपुर (वैशाली)
हाजीपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पेपर वेरिफिकेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। *अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन* की टीम ने निरीक्षण के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा आवेदकों से पैसे लिए जाने का *वीडियो साक्ष्य* भी प्राप्त किया है। *संगठन का आरोप:*
संगठन का कहना है कि विभिन्न प्रकार के पुलिस सत्यापन एवं दस्तावेज सत्यापन कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों से निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है। संगठन के अनुसार, उपलब्ध वीडियो में संबंधित व्यक्तियों की पैसे लेते हुए गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।
*जांच की मांग:*
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने मामले की *निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच* कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के *प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव* एवं *महिला प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह* ने कहा कि _”भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता के अधिकारों की रक्षा एवं सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”_
संगठन ने *माननीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली* से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराने तथा आम नागरिकों को अवैध वसूली से राहत दिलाने की मांग की है।
