“सोनपुर में ECREU और रेल प्रशासन की बैठक, कर्मचारियों के आवास-जलजमाव-हॉस्पिटल की समस्याओं पर हुई चर्चा”

सोनपुर, 23.07.2026। आज सहायक मंडल अभियंता, भूमि एवं ECREU शाखा-1, सोनपुर के बीच एक अनौपचारिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों के आवास से संबंधित समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सोनपुर शाखा अध्यक्ष श्री विकास कुमार ने कर्मचारियों के आवासों की जर्जर स्थिति और उससे उत्पन्न कठिनाइयों को गंभीरता से उठाया। उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ADEN महोदय ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में श्री शमशेर आलम और श्री एस. आर. एन. गर्ग ने बरबट्टा कॉलोनी में जलजमाव और क्षतिग्रस्त आवासों की समस्या रखी। वहीं सुश्री जूली कुमारी और श्री गौतम देव ने अस्पताल में विद्यमान समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
इस बैठक में श्री रंजीत कुमार और श्रीकृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों ने प्रशासन के सहयोगात्मक रुख के प्रति आभार जताया।
