Uncategorized

आर-सेटी द्वारा पटोरी में कृषि उद्यमी पर 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ ।

शेयर करें:

आर-सेटी द्वारा पटोरी में कृषि उद्यमी पर 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ ।

(35 सहकारिता सदस्यों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण ) रिपोर्ट सुधीर मालाकार । शाहपुर पटोरी ! समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर स्थित आर-सेटी द्वारा मिथिलांचल दलित विकास समिति, पटोरी के मीटिंग हॉल में कृषि उद्यमी विषय पर 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पटोरी सहकारिता के 35 सदस्यों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार दलित विकास समिति के निदेशक श्री जोसेफ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय संस्था के सचिव नवल भक्त ने की। उन्होंने आए हुए प्रतिभागियों एवं मान्य अतिथियों का स्वागत किया।
आर-सेटी के संकाय पदाधिकारी श्री श्रवण कुमार झा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि _आर-सेटी द्वारा 18 से 50 वर्ष के युवकों एवं महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र दिया जाता है_। प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सार्थक पहल और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।
कृषि उद्यमी प्रशिक्षण में खेती को उत्तम ढंग से करने, कम जगह में अधिक उत्पादन बढ़ाने के उपाय शामिल हैं। इसमें बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी जाएगी।
इस अवसर पर बीडीवीएस के निदेशक जोसेफ ने कहा कि महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए अक्सर पति पर निर्भर रहती हैं और शादी-विवाह या बीमारी के इलाज के लिए महाजनों से मोटे ब्याज पर कर्ज लेती हैं, जिससे वे आर्थिक विपन्नता की शिकार हो जाती हैं। _इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और परिवार एवं समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा।_उद्घाटन सत्र को शुभम सिन्हा, आर-सेटी, पिंकी कुमारी, सरस्वती कुमारी, बीवी तरन्नुम, मुस्कान कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें