दरभंगा जिला जनसुराज पसमांदा मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता जनाब एहसान साहब ने लोगों के बिच लड्डू बांटकर प्रशांत किशोर की जीत पर खुशी जताई
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

दरभंगा जिला जनसुराज पसमंदा मुस्लिम समाज के वरिष्ट नेता एहसान साहब ने अपने निवास स्थान पर लोगो के बीच लड्डू बाट कर जनसुराज की जीत पर खुशी जाहिर की है।
उन्होंने बाँकेपुर की जनता को तहेदिल से इस जीत की मोबारकबाद दी है सभी समुदायों के जनता ने धर्म जात पात से उठ कर वोट दिया और प्रशांत किशोर को जीत का माला पहनाया।
यही कारण है कि जिसे राजद वाले कहा करते थे कि प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी की बी टीम राष्ट्रीय जनता दल निकली अपनी जमानत तक नही बचा पाई
जो परिवार की पार्टी बन कर रह गई लालू प्रसाद जी ने सिर्फ अपने परिवार के बेटा बेटी को ही मंत्री बनाने के लिए प्रयासरत रहते है।
अब तो यादव भाई लोग भी उन्हें दगा दे गया,
मुस्लिम भाइयो ने पूरी तरह राष्ट्रीय जनता दल को नकार दिया,
दोहरा चरित्र काम नही देता सब के सामने एक न एक दिन आता है
अब तो ऐसा प्रतीक होता है कि तेजस्वी जी विपक्ष के नेता भी नही रहेंगे, क्योंकि सदन मे प्रशांत किशोर के टक्कर का कोई नही है जो जनहित के मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद कर सके
अब शेर के जाने के बाद मुख्यमंत्री को भी सोचना पर सकता है।
लालू प्रसाद यादव जी ने बहुत बड़ी भूल किया की दोनो पुत्रो को उच्च शिक्षा नही दिला पाए, हा बेटियों को जरूर शिक्षा दिलाया, यही उनकी सबसे बड़ी भूल और पार्टी के हार का कारण बनी जबकि उनके ही पार्टी के मंत्रियो ने अपने बच्चों और बच्चियों को उच्च शिक्षा विदेश से दिलवाया।
