Uncategorized

वैशाली SP श्री शुभांक मिश्रा ने की जंदाहा और महुआ थाना की रात्रि जांच | लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर दिए कड़े निर्देश

शेयर करें:

`वैशाली SP श्री शुभांक मिश्रा ने की जंदाहा और महुआ थाना की रात्रि जांच | लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर दिए कड़े निर्देश


वैशाली | (संवाददाता नसीम रब्बानी, विशेष संवाददाता बिहार )
दिनांक: 02.08.2026

जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली श्री शुभांक मिश्रा ने कल रात्रि अचानक जंदाहा थाना और महुआ थाना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SP महोदय ने थाना में कांड दैनिक लेखन, लंबित कांडों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण और कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

SP द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:
1. अनुसंधान में तेजी: सभी लंबित कांडों का समय-सीमा में निपटारा किया जाए। अनुसंधान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए।
2. रात्रि गश्ती मजबूत हो: थाना क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित की जाए ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
3. अपराध नियंत्रण: संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच की जाए। अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखी जाए।
4. विधि-व्यवस्था सुदृढ़: थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए।
5. जनसेवा पर बल: सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे आम जनता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करें। पीड़ितों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जाए।

SP श्री शुभांक मिश्रा ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित माहौल देना और अपराध पर त्वरित कार्रवाई करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें