गर्व की बात! “ऑपरेशन नया सवेरा” में बिहार में द्वितीय स्थान | मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा सम्मान`

मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी से मुक्ति के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन नया सवेरा” अभियान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान को बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना के द्वारा प्रदान किया गया।
मालूम हो कि “ऑपरेशन नया सवेरा” में संस्थान ने बिहार के विभिन्न जिलों में बेहतर प्रदर्शन किया था तथा मानव व्यापार, बाल श्रम से जुड़े लड़के-लड़कियों को बड़े पैमाने पर विमुक्त कराया था। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार ने यह सम्मान गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त किया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि “हम सभी का मकसद है कि बिहार को मानव व्यापार, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी से विमुक्त राज्य बनाया जाए। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में आर्केस्ट्रा ग्रुप से लड़कियों को विमुक्त कराया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि बच्चों को हम एक बेहतर जीवन प्रदान कर सकें।”
