Uncategorized

वैशाली: औद्योगिक थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन से मिला शव, SP ने संभाला मोर्चा

शेयर करें:

वैशाली: औद्योगिक थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन से मिला शव, SP ने संभाला मोर्चा

हाजीपुर।औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्माणाधीन भवन से शव बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, वैशाली महोदय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1एवं औद्योगिक थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

FSL टीम मौके पर
घटना के संबंध में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के लिए FSL टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

जल्द होगा खुलासा
वैशाली पुलिस ने बताया कि मामले का शीघ्र उद्भेदन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें