संगीतज्ञ दशरथ पासवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।

महुआ ! वैशाली जिले महुआ प्रखंड अंतर्गत समसपुरा ग्राम के नामी-चीन तबला एवं नाल वादक दशरथ पासवान को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बताते चलें कि भोजपुरी जगत के होनहार एवं संगीत को समर्पित जाने-माने नाल वादक दशरथ पासवान का निधन पिछले दिनों मस्तिष्कघात के कारण हो गया था। उनके निधन से संगीत जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।
मंगलवार को उनके निवास समसपुरा में श्राद्ध के उपरांत श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ संगीत प्रेमी उपस्थित हुए। सभी ने दशरथ पासवान को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि _ऐसे होनहार संगीतज्ञ का अचानक जाना बहुत ही दुखद घटना है, जिसकी भरपाई आने वाले समय में नहीं की जा सकती।_
श्रद्धांजलि देने वालों में राम सागर सिंह, उमेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया लक्ष्मण पासवान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अवधेश पासवान, पत्रकार व समाज सेवी सुधीर मालाकार, लक्ष्मण गोसाई, हरेंद्र राय, अशोक पासवान, लगन देव पासवान, व्यास वीरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
