महुआ में विश्व योग दिवस की तैयारी,कल होंगे योग दिवस

विश्व योग दिवस पर 21 जून रविवार को महुआ में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा। इसकी तैयारी पुरजोर तरीके से की जा रही है।
गुरुवार को बताया गया कि महुआ के गांधी मैदान, वैशाली विद्यालय परिसर, कन्हौली खेल मैदान, परसोनिया शिव मंदिर, रानीपोखर डुमरी गायत्री मंदिर परिसर सहित विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास की तैयारी की जा रही है। इस योग दिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न संगठन तैयारी में जुटे हैं।
