Uncategorized

महुआ: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संघ की श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धां

शेयर करें:

महुआ: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संघ की श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धां

महुआ, 26 जुलाई।
🇮🇳 कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को महुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ द्वारा एक श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाह फेमिली कॅम्पस परिसर* में आयोजित हुआ।

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार ने की, जबकि सभा का संचालन श्री राम शंकर राय ने किया।

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

पूर्व सैनिकों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री मुन्ना कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर सैनिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब पूर्व सैनिकों की जिम्मेदारी समाज सेवा, युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करना और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना है।

मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री अभिनीत कुमार ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को पेंशन, चिकित्सा एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

जंदाहा प्रखंड पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री अनुरोधन सिंह ने संगठन की एकता और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में श्री अनुरोधन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके बाद “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
इस अवसर पर महुआ एवं आसपास के क्षेत्रों से दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शत्रुघ्न राम, हेमेंद्र राय, ब्रज कुमार, हरिनाथ राय, अरविंद कुमार सिंह, ललितेश्वर प्रसाद सिंह, सिया शरण सिंह, सियाराम शाह, बिंदेश्वर प्रसाद शर्मा, फूल बाबू सिंह, विश्वनाथ पंडित, हरेंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार, दिनेश प्रसाद राय, शंभू प्रसाद सिंह, कौशल किशोर सिंह, रामेश्वर राय, बालमुकुंद शर्मा, नागेश्वर पांडे, अखिलेश कुमार चौधरी, हरी लाल रजक, रामसूरत राय, हरदेव राय सहित अन्य ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें