समाज शक्ति पार्टी का पटना में सम्मेलन समारोह 13 अगस्त को
पटना। समाज शक्ति पार्टी द्वारा आगामी 13 अगस्त 2026, गुरुवार को पटना स्थित पाटलिपुत्र होटल में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया है।
इस सम्मेलन में पार्टी संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। साथ ही उच्च स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।
समाज शक्ति पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के सभी साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं पार्टी से जुड़ने के इच्छुक लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे, पाटलिपुत्र होटल, पटना पहुंचकर सम्मेलन में शामिल हों।
पार्टी ने कहा कि सभी लोग समाज शक्ति पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
आइए, मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं और समाज के हित में एक नई राजनीतिक दिशा का निर्माण करें।
