OBC विभाग की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने पर बनी रणनीति – इकराम पहलवान बने शहर अध्यक्ष
रिपोर्ट : रईस अहमद, मुज़फ्फरनगर, उत्तरप्रदेश
मुज़फ्फरनगर उत्तरप्रदेश /आज दिनांक 24 अगस्त 2026, दिन सोमवार को OBC विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर रईस अहमद तुर्क के नेतृत्व में पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमा जी के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि सलमान सईद ने OBC विभाग संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
इसी बैठक में संगठन विस्तार करते हुए इकराम पहलवान जी को OBC विभाग का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों से स्वागत किया।
बैठक में ये रहे मौजूद:
यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष आकिब राणा, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हकीम जफर महमूद, सद्दाम सिद्दीकी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष राशिद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मेहरबान, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना OBC विभाग विनोद धीमान, नसीम मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष OBC विभाग हाजी इकराम, मोहम्मद तसव्वर, हारून सोहेल मंसूरी, आदिल अली, सचिन कुमार मीरापुर, नासिर मंसूरी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष डॉ. रईस अहमद तुर्क ने सभी का आभार व्यक्त किया और 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
