Uncategorized

वैशाली: बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

शेयर करें:

वैशाली: बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

 

वैशाली, 28 जून 2026। आज जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर “बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु)” एवं तकनीकी संवर्ग में “सिपाही (प्रचालक)” के पद पर चयन हेतु आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं उड़नदस्ता टीम की तैनाती की गई थी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ-साथ कड़ी जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त कराने के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई थी। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की गई।

अभी तक किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की सूचना नहीं मिली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें