अखिल भारतीय किसान महासभा का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन संपन्न, 13 सदस्यीय नई कमिटी का गठन

ताजपुर/समस्तीपुर 2 अगस्त 2026 अखिल भारतीय किसान महासभा का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन रविवार को मोतीपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन के बाद शहीदवेदी पर माल्यार्पण एवं शहीदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन किसान नेता ललन कुमार दास ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में बिजली, पानी, खाद, बीज, कीटनाशक की उपलब्धता, नकली कृषि सामग्री की बिक्री पर रोक तथा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं में किसानों के साथ हो रही हकमारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बतौर मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक आंदोलन चलाने का अह्वान किया।
सम्मेलन के अंत में किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार के पर्यवेक्षण में 13 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह को पुनः प्रखंड अध्यक्ष, ललन कुमार दास को सचिव, मनोज कुमार सिंह उपाध्याय एवं संजीव कुमार राय को सह सचिव तथा राजदेव प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मुंशीलाल राय, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह और भूषण प्रसाद साह, अनील कुमार सिंह आदि को प्रखंड कमिटी सदस्य निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने तथा गांव-गांव किसान महासभा को मजबूत बनाने की घोषणा की।
