Uncategorized

भूमि अधिग्रहण में अनियमितता का आरोप, आवासीय भूमि को कृषि दर्शाने का मामला

शेयर करें:

 भूमि अधिग्रहण में अनियमितता का आरोप, आवासीय भूमि को कृषि दर्शाने का मामला

 

पटना। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-119D रामनगर–कच्ची दरगाह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगा है।

पटना सदर अंचल के मिर्जापुर मौजा निवासी शत्रुधन कुमार राय ने भू-अर्जन पदाधिकारी, पटना सहित जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत मुआवजे की मांग की है।

शत्रुधन कुमार राय का कहना है कि सड़क परिवहन मंत्रालय की गजट अधिसूचना में उनकी तथा आसपास की जमीनों को कृषि भूमि दर्शाया गया है, जबकि वह जमीन वर्षों से आवासीय उपयोग में है। पटना सिटी अवर निबंधन कार्यालय के अभिलेखों में भी भूमि का स्वरूप आवासीय दर्ज है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मिर्जापुर के साथ-साथ हिरानंदपुर मौजा की कई जमीनों को भी गलत तरीके से कृषि श्रेणी में रखा गया है। यदि वर्गीकरण नहीं सुधरा तो प्रभावित रैयतों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाएगा।

भूमि का पुनः सर्वेक्षण कराया जाए।
राजस्व एवं निबंधन अभिलेखों का मिलान किया जाए।
 भूमि की वास्तविक प्रकृति के अनुसार वर्गीकरण हो।
प्रभावित लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए।

शत्रुधन कुमार राय ने कहा कि समय रहते त्रुटि नहीं सुधारी गई तो कई परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

NR इंडिया न्यूज़, पटना

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें