न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता, सिर्फ मिल रहा आश्वासन

महुआ। रेणु सिंह
न्याय मांगने के लिए एक पीड़िता पदाधिकारी दर पदाधिकारी के यहां पहुंचकर गुहार लगा रही है लेकिन उसे सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कोई उसे ध्यान नहीं देता। पीड़िता दर-दर की ठोकरे खा रही है। अब तो वह डर से घर छोड़कर जहां-तहां समय काट रही है।
महुआ थाने की परमानंदपुर चकदारा निवासी अंचला कुमारी ने बताया कि उसके भाई सुनील कुमार गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिसे ग्रामीण दुश्मनों के द्वारा उसका औषधिय पाइप हटाकर हत्या कर दी गई। भाई सुनील कुमार को जीवन के लिए लगा पाइप को हटा दिया। जिससे उनकी तरप कर मौत हो गई। अंचला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से लेकर विभिन्न पदाधिकारी के यहां गुहार लगा चुकी हूं। एसपी द्वारा महुआ डीएसपी को घटना की जांच करने को दिया गया है लेकिन यहां सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा है। कोई सुध लेने नहीं पहुंच रहा है।
