प्राशासनिक

स्कूल का ताला काटकर पंखे सहित विभिन्न सामान चोरी कर ले गए चोर

शेयर करें:

स्कूल का ताला काटकर पंखे सहित विभिन्न सामान चोरी कर ले गए चोर

महुआ थाना के फुलवरिया पश्चिम उत्क्रमित मध्य विद्यालय की घटना, ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल में पहुंचे शिक्षकों ने ताला कटा और सामान गायब देख हुए दंग

स्कूल के छह कमरों का ताला काट कर चोर उसमें लगे सीलिंग पंखे सहित करीब 75 हजार से अधिक के विभिन्न सामानों की चोरी कर ली। ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार को खुले स्कूल में जब प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक पहुंचे तो कमरे का कटा ताला और सामान बिखरा देख दंग रह गए।

घटना महुआ थाना के फुलवरिया पश्चिम पेट्रोल पंप के पास उत्क्रमित मध्य विद्यालय में घटी। स्कूल के प्रधानाचार्य रामनरेश राय ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल में जब वे पहुंचे तो 6 कमरों के ताले कटे देख सन्न रह गए। स्कूल में एक शिक्षक कक्ष और एक कार्यालय सहित 6 कमरों में लगे 22 सीलिंग पंखे खोल कर ले गए। कार्यालय में रखें एक प्रिंटर और एक लाउडीस्पीकर सेट की भी चोरी कर ली। चोरी के सामानों की कीमत करीब 75 हजार आकी गई है। चोरों ने एक कमरे के वायरिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना उन्होंने पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास और प्रबुद्ध लोगों सहित पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंचे मुखिया और पुलिस ने घटना की तहकीकात की।
बीते 3 जून को स्कूल में आरओ लगवाने पहुंचे थे तो सब ठीक था:
प्रधानाध्यापक रामनरेश राय ने बताया कि बीते 3 जून को स्कूल में एक कंपनी द्वारा दिए गए वाटर प्लांट को लगवाने के लिए शिक्षक सकीन्द्र कुमार के साथ पहुंचे थे। तब सब ठीक-ठाक था। उसके बाद वे और शिक्षक संजय कुमार सुमन, ललित दास, सकीन्द्र, रोमी सिंह, स्वाति कुमारी, रंजना सिंह, नरहत आरा, रसोईया कमली देवी, रंजना देवी व सीमा देवी स्कूल पहुंचे तो चोरी की घटना देख दंग रह गए। उन्होंने बताया कि पहले भी स्कूल में चोरी हुई थी। इधर स्कूल में लगे पंखे चोरी कर लिए जाने के बाद बच्चों को भीषण गर्मी में बैठना मुश्किल हो रहा है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें