गंगाजल से भरा कलश लेकर 8 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पहुंची यज्ञ स्थल
कलशयात्रा के दौरान सनातनी झंडा के साथ देवी देवताओं के जगह से गुंजता रहा महुआ इलाका
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की गौसपुर चकमाजाहिद पंचायत अंतर्गत गद्दोपुर स्थित केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल रासमंडल पर सालाना तीन दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा के जरिए श्रद्धालुओं ने लोगों में आपसी प्रेम, एकता, अपनत्व, भाईचारा और समरसता का संदेश दिया।
इस यात्रा में 551 महिलाओं और लड़कियों ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर 8 किलोमीटर की दूरी तय कर याशज्ञ स्थल पहुंची और कलश को स्थापित किया। यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर देवी देवताओं की जय घोष करते हुए महुआ पंचमुखी चौक स्थित पंचानंद महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। वहां से श्रद्धालु भक्ति भाव में मंगरू चौक से जवाहर चौक, थाना चौक, गांधी चौक से होकर पुनः थाना चौक से देसरी रोड होकर पुराना बाजार होते हुए सदापुर अटल चौक से बाईपास रोड होते हुए गद्दोपुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची जहां पर कलश को स्थापित किया गया।
इस यात्रा में नाथ बाबा के पुजारी उमेश कुमार सिंह, मोहन सिंह के अलावा पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर, पूर्व नप पार्षद अरुण कुमार सिंह, नारायण मिश्रा, बिंदेश्वरी कुंवर, केडी सिंह, रामचंद्र दास, चंदन पंडित, साहिल, त्रिभुवन मिश्रा, जगमोहन, अभय मिश्रा, मुकेश ठाकुर, सुजीत, वशिष्ठ सिंह आदि साथ-साथ चले थे। शोभायात्रा में बैंड बाजे, आर्केस्ट्रा ट्रॉली भक्ति गीत गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था। काफी संख्या में युवा, बच्चे सनातन धर्म का झंडा लिए साथ चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोग कलश यात्रियों की सेवा करने में लगे थे। बुधवार को यहां 24 घंटे का अखंड जाप शुरू होगा। वहीं गुरुवार की रात विवाह कीर्तन के साथ यज्ञ की समापन होगी।
