सोमवती अमावस्या आज, सुहागिनों में उत्साह रिपोर्ट :
ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या आज को होगा। इस दिन सुहागिने पीपल वृक्ष के 108 फेरे लगाकर पति को दीर्घायु होने और स्वयं को सदा सुहागन रहने के लिए मन्नत मांगेगी। इसको लेकर सुहागिनों में उत्साह है। आचार्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में सोमवार को अमावस्या पड़ना काफी शुभकारी है। इस अमावस्या पर सुहागिने पीपल वृक्ष के 108 फेरे लगाकर भगवान शंकर और माता पार्वती की कथा श्रवन करेंगी।