ज्येष्ठ के उत्तम माना पूर्णिमा पर दीपोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
ज्येष्ठ महीने के मलमास (उत्तम मास) के पूर्णिमा पर रविवार को यहां पानापुर स्थित श्री गजेंद्र बिहारी राधे कृष्ण मंदिर में दीपदान करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जहां पर हे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा–हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे का जाप गूंज उठा।
उत्तम मास के पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं ने घी के दीए जलाकर भगवान की आरती उतारी। उनका पूजन कर घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ समाज और विश्व कल्याण के लिए कामना की। दीपोत्सव के मौके पर यहां अद्भुत नजारा उभरा। हर व्यक्ति हाथ में दीए जलाकर प्रभु को अर्पित किए और अंधकार की ओर से प्रकाश की ओर ले चलने के लिए प्रार्थना की। दीपोत्सव के मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां राधे कृष्ण के शरण में आने से सुकून और शांति मिलती है।
मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि अभी उत्तम मास चल रहा है। इस उत्तम मास में पूजा पाठ, प्रभु की आराधना, यज्ञ आदि करना काफी शुभकर होता है। यहां उत्तम मास को लेकर प्रत्येक शाम भगवान की भव्य आरती और दीपदान की जाती है। इस संगीतमय जाप में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भाग लेते हैं।
