मलमास की समापन पर पर राधे कृष्णा मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन

पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की समापन पर सोमवार की शाम यहां पानापुर स्थित श्री गजेंद्र बिहारी राधे कृष्ण मंदिर पर भगवान की भाव आरती और दीपोत्सव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने दीए जलाकर भगवान की आरती उतारी और घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर मंदिर की पुजारी मंटू दास के द्वारा राधे कृष्ण को सोलहो श्रृंगार में सजाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। यहां पर यदुनंदन राय, सीता रंजन, रेणु सिंह, विमल कुमार, राज किशोर राय, सत्येंद्र कुमार, राजकिशोर राय, रविंद्र प्रसाद सिंह, चंदेश्वर शर्मा, चुन्नू गुप्ता, गुड़िया कुमारी, वंदना, सलोनी, संगीता, सुजाता, डॉ राज किशोर राय आदि कार्यक्रम में शामिल होकर सहभागिता निभाई। भगवान की पाठ और आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। बताया गया कि मलमास की समापन पर दीपोत्सव के साथ बीते 1 महीने से चला आ रहा भागवत भजन सह दीप माला कार्यक्रम का समापन किया गया।
