महनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मुहर्रम पर डीजे और धारदार हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन के सख्त निर्देश
महनार वैशाली।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को महनार थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक वेदानन्द सिंह ,स्वच्छता पदाधिकारी नगर परिषद महनार गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न मुहर्रम अखाड़े के खलीफा,गांवों के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
बैठक के दौरान मुहर्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जुलूस या पारंपरिक खेल के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार का प्रदर्शन या प्रयोग नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। सभी अखाड़े वाले समय सीमा पर ही ताजिया जुलूस पहलाम करें पानी बिजली मेडिकल का व्यवस्था रहेगा
थानाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा अगर किसी को भी क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है या किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों और प्रशासन का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।
बैठक में उपस्थित सभी समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मौके पर , जेईई धीरज कुमार अखिलेश कुमार, दारोगा मो शमशेर आलम, दारोगा जितेंद्र कुमार, दारोगा सरोज कुमार यादव धृव कुमार सिंह मो कलीम अशरफ, आबिद हुसैन, मो इम्तियाज अहसन, जया कामरान, वार्ड पार्षद सदस्य कुलदीप साह, वार्डں पार्षद सदस्य किशुन शर्मा अग्नि शमन से भूषण कुमार, विनोद भगत, जवाहर साह गुलाम रब्बानी,आसिफ हुसैन, मो आलमगीर , मोहम्मद साबिर,सहित कई अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे ।
