धर्म

परमा एकादशी पर गजेंद्र बिहारी मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन

शेयर करें:

परमा एकादशी पर गजेंद्र बिहारी मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन
परमा एकादशी पर गुरुवार को यहां पानापुर स्थित श्री गजेंद्र बिहारी राधे कृष्ण मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने दीए जलाकर भगवान की आरती उतारी और घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की।

इस मौके पर मंदिर की पुजारी के द्वारा राधे कृष्णा को सजाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। यहां पर सीता रंजन, सत्येंद्र कुमार, विमल कुमार राय, राजकिशोर राय, रविंद्र प्रसाद सिंह, चंदेश्वर शर्मा, चुन्नू गुप्ता, रेणु सिंह, गुड़िया कुमारी, वंदना, सलोनी, संगीता, सुजाता आदि कार्यक्रम में महत्व भूमिका निभाई।

भगवान की पाठ और आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण समाजसेवी सत्येंद्र कुमार की ओर से किया गया। बताया गया कि परमा एकादशी पर भगवान की पूजा करने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें